सीतामढ़ी, अप्रैल 1 -- सीतामढ़ी। जिले में 'ऑपरेशन नया सवेरा 2.0' का विधिवत शुभारंभ बुधवार को किया गया। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, यह विशेष अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक प्रभावी रूप से चलाया जाएगा। इस ऑपरेशन का प्राथमिक लक्ष्य मानव तस्करी, बाल श्रम, अनैतिक देह व्यापार और ऑर्केस्ट्रा/थिएटर समूहों में हो रहे शोषण के शिकार बच्चों और महिलाओं को सुरक्षित मुक्त कराना तथा उनका पुनर्वास करना है। पुलिस उपाधीक्षक ( मुख्यालय) सह नोडल पदाधिकारी विशेष किशोर पुलिस इकाई मो० नजीब अनवर के द्वारा इसका शुभारंभ किया गया। मो. अनवर कहा कि शून्य सहनशीलता के साथ बाल श्रम और मानव तस्करी जैसे जघन्य अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। विशेष टीमों का गठन: जिले के सभी महत्वपूर्ण स्थानों, जैसे बस स्टैंड और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.