नोएडा, अप्रैल 9 -- नोएडा, राजेश शर्मा। बाल चिकित्सालय में मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है। गुरुवार को भी एसी का कूलिंग प्लांट नहीं बन पाया, जिससे संस्थान के तीसरे तल पर उमस से मरीज परेशान रहे। प्लांट बनाने में लंबा समय लग सकता है। बाल चिकित्सालय में कूलिंग प्लांट में खराबी आने के बाद तीसरे तल पर एसी काम नहीं कर रहा, जबकि यहां ऑपरेशन थियेटर सहित महत्वपूर्ण वार्ड भी हैं। कूलिंग प्लांट को ठीक करने का काम चल रहा है, लेकिन इसे बनाने में दस दिन से लेकर दो हफ्ते तक समय लग सकता है। अस्पताल प्रबंधन ने यहां स्पलिट एसी और पंखे लगाए हैं। बाल चिकित्सालय प्रबंधन का कहना है कि कूलिंग प्लांट ठीक कराने का काम चल रहा है। मरीजों की सुविधा के लिए वैकल्पिक उपाय किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...