नोएडा, सितम्बर 21 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर संस्थान में दंत रोग चिकित्सा विभाग शुरू हो गया। सोमवार को इसका उद्घाटन गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. महेश वर्मा और बाल चिकित्सालय के निदेशक डॉ. एके सिंह ने किया। बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर संस्थान के टावर नाइन में चल रहे दंत रोग विभाग में दो डेंटल चेयर बढ़ाई गई हैं। पोर्टेबल एक्सरे मशीन भी लाई गई है ताकि इस मशीन को ओपीडी के साथ ही ऑपरेशन थियेटर समेत अन्य स्थानों पर आसानी से लाया जा सके। वहीं, डेंटल चेयर की संख्या बढ़ने से मरीजों को इलाज की प्रक्रिया शुरू करने में अधिक समय नहीं लगेगा। भविष्य में बाल चिकित्सालय के दंत रोग विभाग में सुविधाएं और बढ़ाई जाएंगी। इसके लिए भी तैयारी की जा रही है।पद्मश्री से सम्मानित प्रो. महेश वर्मा ने बाल चिकित...