नोएडा, फरवरी 23 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। बच्चों के एनेस्थिसिया कोर्स कराने वाला बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर संस्थान उत्तर प्रदेश का पहल संस्थान होगा। नेशनल मेडिकल कमिशन की ओर से दो सीट पर कोर्स शुरू करने की अनुमति मिल गई है। इस सत्र से यह कोर्स शुरू होगा। बाल चिकित्सालय एवं स्नातकोत्तर संस्थान (चाइल्ड पीजीआई) को डीएम पिडियाट्रिक एंड निओनेटल एनेस्थिसिया कोर्स की अनुमति मिली है। यह कोर्स तीन साल का होगा। बाल चिकित्सालय में भी डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन (डीएम) कोर्स किसी भी मेडिकल कोर्स में पहली बार शुरू होगा। चाइल्ड पीजीआई में पहले से कई मेडिकल कोर्स संचालित हो रहे हैं। बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. मुकुल कुमार जैन ने बताया कि कोर्स शुरू होने से मेडिकल के छात्र पिडियाट्रिक एनेस्थिसिया में निपुण हो सकेंगे।...