बाल चिकित्सालय का पैथोलॉजी विभाग नए भवन में शिफ्ट हुआ
नोएडा, मई 13 -- नोएडा, राजेश शर्मा। बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर संस्थान का पैथोलॉजी विभाग परिसर में ही स्थित टावर नौ में शिफ्ट कर दिया गया है। बुधवार को इसका उद्घाटन संस्थान के निदेशक डॉ. एके सिंह ने किया। पैथोलॉजी विभाग पहले मुख्य भवन में संचालित हो रहा था। नए भवन में स्थानांतरण के बाद जांचों की संख्या बढ़़ने के साथ ही नई मशीनें भी लगाई गई हैं। इसके अलावा पहले की तरह निजी अस्पताल, अन्य सरकारी अस्पताल, नर्सिंग होम, डॉक्टरों आदि के पर्चे पर भी बाल चिकित्सालय की पैथोलॉजी में जांच हो सकेगी। इसके लिए बाल चिकित्सालय में निर्धारित दरें मरीजों को देनी होगी। साथ ही 10 रुपये देकर पंजीकरण कराना होगा। उद्घाटन के मौके पर संस्थान के डीन प्रो. डीके सिंह, पैथोलॉजी विभाग की प्रमुख प्रो. ज्योत्सना मदन, सीएमएस डॉ. मुकुल जैन सहित कई डॉक्टर मौजूद रहे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.