बाल गृह से चार नाबालिग बच्चे लापता,पुलिस जांच में जुटी
गुमला, जून 11 -- गुमला। जिला मुख्यालय के दुंदुरिया स्थित बाल गृह से चार नाबालिग बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बाल गृह प्रबंधन की ओर से सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।जानकारी के अनुसार, बच्चों के नहीं मिलने पर बाल गृह परिसर में उनकी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। शिकायत मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और बच्चों की तलाश शुरू कर दी गई है।फिलहाल चारों बच्चों का कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.