शाहजहांपुर, मार्च 2 -- राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य सचिव डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने जिले के राजकीय बाल गृह (बालक), राजकीय शिशु गृह और राजकीय संप्रेषण गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में बाल कल्याण समिति के सदस्य और संस्थानों के कर्मचारी मौजूद रहे। सदस्य सचिव ने बच्चों को दी जा रही आवास, भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा सुविधाओं का अवलोकन किया। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा, बाल कल्याण समिति सदस्य रामऔतार त्रिपाठी, मुनीश सिंह परिहार और अधीक्षक रामेंद्र शेखर श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.