रुडकी, अगस्त 1 -- रुड़की। मानवाधिकार ब्यूरो के प्रदेश अध्यक्ष नवीन कुमार जैन के नेतृत्व में तहसील कैंप कार्यालय में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। जैन ने तिलक के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को याद कर युवाओं से राष्ट्रभक्ति की भावना अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में हरपाल सिंह सैनी, अभिनव गोयल, सचिन गोंड़वाल, पंकज जैन, नीरज कपिल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सुदिती ग्लोबल में लोकमान्य बाल गंगाधर को दी श्रद्धांजलि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...