बहराइच, नवम्बर 7 -- बहराइच, संवाददाता। सिटी मांटेसरी ग्रुप ऑफ स्कूल्स ट्रस्ट के तत्वाधान में इंदिरा गांधी स्टेडियम में 14 वीं साकेत जोशी मेमोरियल बाल क्रीड़ा-समारोह चल रहा है। शुक्रवार को क्रिकेट, लंबी कूद, गोला फेक, कबड्डी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। क्रिकेट मैच सीनियर टीम बहराइच नया भवन व बलरामपुर के मध्य खेला गया, जिसमें बहराइच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 75 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करते हुए बलरामपुर टीम निर्धारित 10 ओवरों में 47 रन ही बना सकी। इस प्रकार बहराइच 28 सों से विजयी रहा। दूसरा मैच गोण्डा व तुलसीपुर के बीच खेला गया। तुलसीपुर ने टॉस जीतकर क्षेत्र रक्षण का निर्णय लिया। पहली बल्लेबाजी करते हुए गोण्डा ने 10 ओवरों में 5 विकेट खोकर 63 रन बनाये।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.