आजमगढ़, फरवरी 14 -- आजमगढ़,संवाददाता। सुखदेव पहलवान स्टेडियम में बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में चल रही मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में आजमगढ़ ने प्रथम, मऊ ने द्वितीय और बलिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि खेल केवल जीत का नाम नहीं, बल्कि आत्म अनुशासन और संघर्ष की पहचान है। खिलाड़ी पहले खुद से जीतता है। तभी दूसरों पर विजय पा सकता है। कार्यक्रम संयोजक एवं एडी बेसिक मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि बेसिक शिक्षा के अधिकांश बच्चे ग्रामीण और सीमित संसाधनों से आते हैं। फिर भी इनकी लगन, एकाग्रता और हार न मानने की भावना प्रेरणादायक है। मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन कुश्ती, ...