मिर्जापुर, जनवरी 29 -- नरायनपुर। क्षेत्र के कटका चट्टी के ग्रीन पार्क में गजब स्पॉटिंग क्लब के तत्वाधान में बुधवार को बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अंकित सिंह ने किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच क्रिकेट क्लब जोगवां और डीएलडब्लू रूपेश इलेवन वाराणसी के बीच खेल गया। जोगवां की टीम ने 14 रन से उद्घाटन मैच जीतने में सफल रही। मैन ऑफ द मैच जोगवा के बैट्समैन रोशन को दिया गया। उद्घाटन मैच आठ-आठ ओवर का खेल गया। इस दौरान पूर्व प्रधान कटका सुधीर सिंह, रामजनम पटेल,अरविंद कुमार सिंह, ई0 त्रिलोक सिंह, जय प्रकाश सिंह बब्बू ,अमित सोनकर,छोटू, जितेंद्र पटेल आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.