मुजफ्फरपुर, अगस्त 23 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। इंडियन एकेडमिक ऑफ पीडियाट्रिक्स, होमी भाभा कैंसर अस्पताल और कैन किड्स के तत्वावधान में रविवार को एक निजी होटल में बाल कैंसर की पहचान व इलाज पर व्याख्यान हुआ। कार्यक्रम में पीडियाट्रिक्स के मुजफ्फरपुर के अध्यक्ष व एसकेएमसीएच में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जेपी मंडल ने बाल कैंसर की शीघ्र पहचान और समय पर निदान के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि इससे बच्चों की जान बनाई जा सकती है।

कैंसर के बोझ और पैटर्न कैंसर अस्पताल के प्रभारी डॉ. रविकांत सिंह ने कहा कि क्षेत्र में कैंसर के वास्तविक बोझ और उसके पैटर्न को समझने के लिए आवश्यकता है। पॉपुलेशन रजिस्ट्रेशन से प्राप्त आंकड़े बाल कैंसर सहित अन्य मामलों की बेहतर समझ विकसित करने तथा भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं व कैंसर नियंत्रण रणनीतियों की प्रभावी योजना ब...