रांची, मई 6 -- रांची। बाल कृष्ण प्लस टू उच्च विद्यालय के कृष बर्णवाल ने कॉमर्स संकाय में 472 अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में दूसरा और रांची जिले में पहला स्थान हासिल कर स्कूल का गौरव बढ़ाया है। प्राचार्या दिव्यां सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिणाम:विज्ञान संकाय में संदीप नाग और नीतेश महतो ने 473 अंक लाकर संयुक्त रूप से विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सेज राज चंद्रा (466 अंक) दूसरे और शुभ बर्णवाल (465 अंक) तीसरे स्थान पर रहे। विज्ञान में 216 विद्यार्थियों में से 184 प्रथम श्रेणी में सफल रहे और उत्तीर्णता प्रतिशत 85.2 रहा। यह भी पढ़ें- विज्ञान में बबलू, आर्ट्स में महक और कॉमर्स में कुमार-प्राची कॉलेज टॉपर कला संकाय में पिंकी कुमारी 455 अंकों के साथ स्कूल टॉपर बनीं। गुफराना परवीन (452 अंक)...