बदायूं, अप्रैल 20 -- बदायूं। शहर के द्रौपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विद्यार्थी कार्य विभाग द्वारा बाल कुंभ का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता जिला विद्यार्थी प्रमुख जीवन ने बच्चों को राष्ट्र के भविष्य की नींव बताते हुए उनमें अनुशासन, सेवाभाव और चरित्र निर्माण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होते हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी कला व कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विभाग संघ चालक सुनील, नगर प्रचारक तुलसीदास, नगर शारीरिक प्रमुख कुशाल, नगर विद्यार्थी प्रमुख अजय रस्तोगी, प्रभारी प्रधानाचार्य कमलेश्वरी देवी, अखिलेश, कुलदीप व नीरज मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नन्हे स्वयंसेवकों ने दिखाए योग और अनुशासन के रंग यह भी पढ़ें- सरस्वती...