वाराणसी, दिसम्बर 9 -- वाराणसी। सिकरौल तैलियाना चौराहे पर सोमवार देर रात बाल काटने से मना करने पर हेयर ड्रेसर पर मनबढ़ों ने हमला कर दिया। हमले में उसका पति और एक राहगीर भी घायल हो गया। कैंट पुलिस ने केस दर्ज किया है। हेयर ड्रेसर कंचन शर्मा ने बताया कि उसके मोबाइल पर बाल कटवाने के लिए कॉल आई थी, लेकिन देर होने के कारण सुबह आने की बात कही। इसी बात पर नाराज होकर आकाश, सोहन और दिलीप सहित 3-4 अन्य उसके घर पहुंच गए और दरवाजा जोर-जोर से पीटने लगे। पति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर सुनकर बचाव के लिए पहुंचे एक राहगीर को भी घायल कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...