पटना, दिसम्बर 7 -- किलकारी बाल भवन के लेखन विधा के शिक्षक और साहित्यकार वीरेंद्र कुमार भारद्वाज के देखो मस्त मदारी आया बाल कविता संग्रह का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण सह विचार गोष्ठी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्याख्याता डॉ. ध्रुव कुमार थे। किलकारी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बाल भवन के तमाम युवा लेखक मौजूद रहे। युवा लेखक सम्राट समीर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। सुमन कुमार ने बच्चों के मनोनुकूल कविताएं बताईं। श्रेया कुमारी ने कहा कि देशज शब्दों का प्रयोग बच्चों को आकर्षित करती हैं। वहीं खुशी कुमारी ने पुस्तक की कविताएं शिक्षाप्रद बताया। कार्यक्रम का संचालन युवा लेखक अतुल राय और हर्ष राज ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...