विकासनगर, अगस्त 1 -- सेंट मैरिज कॉन्वेंट स्कूल विकासनगर के तत्वावधान में साहित्य संगम पछवादून साहित्यिक संस्था की बाल कवयित्री एवं विद्यालय की छात्रा एंजेल वीनस ओजस्विता द्वारा रचित काव्य संग्रह आसमान छूना है मुझको का लोकार्पण शनिवार को विद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ साहित्य संगम पछवादून के अध्यक्ष डॉ. कामेश्वर प्रसाद डिमरी, सचिव डॉ. मदन पाल बिरला ग़ज़ब, पवन शर्मा, अंजू राजपुतानी ने विद्यालय की प्रिंसिपल अनुग्रह को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए किया। प्रिंसिपल ने बाल लेखिका एंजेल वीनस ओजस्विता के काव्य संग्रह आसमान छूना है मुझको का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर बाल कवियत्री ने अपनी पुस्तक से कुछ चुनिंदा कविताओं का भावपूर्ण पाठ भी किया, जिसे उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षको...