देवरिया, मई 28 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के मार्गदर्शन में बाल कल्याण समिति एवं चाइल्ड हेल्पलाइन की पहल पर एक जरूरतमंद बालिका को शिक्षा से जोड़ते हुए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में प्रवेश दिलाया गया।बालिका को विद्यालय में निःशुल्क आवासीय शिक्षा, भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष डॉ. सावित्री राय ने कहा कि बच्चों को शिक्षा, सुरक्षा, पुनर्वास एवं विकास की मुख्यधारा से जोड़ना समिति की प्राथमिकता है। वह किसी भी जरूरतमंद बालक अथवा बालिका के हितों की रक्षा के लिए समिति सदैव संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है। यह भी पढ़ें- कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...