कन्नौज, मार्च 24 -- कन्नौज। दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग ने जिला अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। अब जिला अस्पताल में प्रसूता और बच्चे की हालत सामान्य बताई जा रही है। अब बाल कल्याण समिति की निगरानी में पीड़िता का इलाज किया जा रहा है। कानपुर नगर के थाना शिवली के गांव पड़िनहार का रहने वाला श्यामजी 28 फरवरी 2025 को इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग को बहला-फुसला कर साथ ले गया था। पीड़िता के पिता ने छह मार्च 2025 को थाने इंदरगढ़ थाना में श्यामजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इससे थाना पुलिस ने 16 जुलाई को आरोपित श्यामजी को गिरफ्तार कर पीड़िता को बरामद किया था। मेडिकल परीक्षण में पीड़िता एक माह की गर्भवती थी। इसके बाद पुलिस ने श्यामजी को जेल भेज दिया था। पीड़िता ने कोर्ट में अपनी मर्जी से श्यामजी से शादी करने के बयान दर्ज कराए थे। पीड़िता ...