चम्पावत, फरवरी 13 -- चिल्ड्रन्स विलेज ने कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें बाल अधिकार और बाल कल्याण समिति की भूमिका की जानकारी दी गई। चम्पावत मे शुक्रवार को चिल्ड्रन्स विलेज के द्धारिका शर्मा के संचालन में कार्यक्रम में कार्यशाला हुई। उन्होंने बाल कल्याण समिति की भूमिका की जानकारी दी। साथ ही बाल अधिकारों के बारे में भी बताया। ग्राम निदेशक संतोष ने सकारात्मक पालन-पोषण के सिद्धांतों, बच्चों से प्रभावी संवाद, अनुशासन एवं दंड के अंतर और मेंटर्स की भूमिका पर चर्चा की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की फातिमा ने बाल संरक्षण कानूनों, रिपोर्टिंग प्रक्रिया एवं सुरक्षा तंत्र के विषय में बताया। बाल कल्याण समिति सदस्य बीएस पुजारी ने बाल विवाह निषेध, पॉक्सो अधिनियम एवं बाल कल्याण समिति के कार्यों की जानकारी दी। समाज कल्याण के एडीओ तारा सिंह ने वरिष्ठ नागरिको...