कौशाम्बी, मई 5 -- डीएम डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में मंगलवार को उनके कार्यालय कक्ष में बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अध्यक्ष बाल कल्याण समिति ने बताया कि परिवार में पुनर्वासित 42 बच्चों तथा संस्थानों में आवासित 27 बच्चों का फॉलोअप लिया जा रहा है। जानकारी देते हए उन्होंने कहा कि माह अप्रैल में 29 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। माह अप्रैल में देखरेख एवं संरक्षण से सम्बन्धित 35 नये प्रकरण प्राप्त हुए है। इस पर डीएम ने अध्यक्ष बाल कल्याण समिति को निर्देशित किया कि देखरेख एवं संरक्षण से सम्बन्धित बालकों एवं परिवार में पुनर्वासित बच्चों का फॉलोअप किया जाय। यह भी पढ़ें- बच्चों के पोषण और शिक्षा की नियमित निगरानी के निर्देश वन स्टाप सेन्टर में आवासित महिलाओं व बालिकाओं की काउन्सिलिंग एवं विधिक प्रक्र...