पाकुड़, मार्च 23 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। घाघरजानी स्थित प्रखंड सभागार में सोमवार को पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख रानी सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में उप प्रमुख गनि मोमिन, प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू दिलीप, अंचलाधिकारी मनोज़ कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और समिति सदस्य मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत प्रखंड स्तरीय बाल कल्याण समिति के गठन से हुई। जिसके अध्यक्ष उप प्रमुख के अलावे 06 सदस्यों की समिति बनाई गई। बैठक के दौरान बाल कल्याण से जुड़े मामलों के समाधान के लिए इस समिति को महत्वपूर्ण बताया गया। बैठक में सामाजिक सुरक्षा सहायता केंद्र तथा बाल विवाह रोकथाम जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा आवास निर्माण, मनरेगा, शिक्षा, आपूर्ति, स्वास्थ्य और कृषि विभाग से संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारिय...