बाल कलाकारों ने दिया देश-प्रेम का संदेश
प्रयागराज, जून 27 -- प्रयागराज, संवाददाता। बाल भवन व नाट्य संस्था माध्यम से की ओर से बाल भवन में आयोजित ग्रीष्मकालीन कार्यशाला के तहत बाल कलाकारों ने नाटक 'शांति पथ है लक्ष्य हमारा' की मोहक प्रस्तुति से शांति, एकता और देश-प्रेम का संदेश दिया। संस्थान के अध्यक्ष व मुख्य प्रशिक्षक डॉ. अशोक कुमार शुक्ल ने कहा कि कार्यशाला में प्रतिभागियों को संवाद, सम्प्रेषण व आंगिम प्रदर्शन का प्रशिक्षण दिया गया।सचिव डॉ. विनय श्रीवास्तव ने बच्चों को मंचीय अनुशासन, आंगिक व वाचिक अभिनय की बारीकियां सिखाईं। युवा रंगकर्मी रिभु श्रीवास्तव, दिव्या शुक्ला ने प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में पांच से 15 साल के 26 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.