सीतामढ़ी, अप्रैल 5 -- पुपरी। राजबाग युवा संस्थान पुपरी के तत्वावधान मे रविवार को स्थानीय राजबाग खेल मैदान में एकदिवसीय बाल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सब जूनियर आयुवर्ग के फाइनल में हर्षित ब्रदर्स की टीम ने पीयूष ब्रदर्स की टीम को 30-13 से तथा सीनियर आयुवर्ग के फाइनल में प्रियांशु ब्रदर्स की टीम ने रौनक ब्रदर्स की टीम को 43-41 अंकों से पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया। मो जुनैद व रितिक कुमार तथा राजकुमार व मो महताब क्रमशः सबजूनियर व सीनियर आयुवर्ग के बेस्ट रेडर एवं बेस्ट कैचर घोषित किये गये। प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप मे नागेश्वर कुमार, अनुभव कुमार कर्ण तथा स्कोरर रिशु कुमार की अहम भूमिका रही। संस्थान के संस्थापक अतुल कुमार ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल तथा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित एवं प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.