बाल कटवाने गए युवक को घेरकर लात-घूंसों और डंडों से पीटने का आरोप, दो नामजद
बलरामपुर, जून 2 -- बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई करने व जातिसूचक गालियां देकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। बाल कटवाने गए युवक को घेरकर लात-घूंसों और डंडों से पीटने का आरोप है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम धुसाह निवासी राम अधीन उर्फ लवकुश पुत्र सुरेश कुमार उर्फ गंगा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह 31 मई को दोपहर करीब दो बजे धुसाह मोड़ पर बाल कटवाने गए थे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद अयान खान निवासी मेजर चौराहा, कोतवाली नगर व नीरज पाठक निवासी उत्तरी धुसाह ने पुरानी रंजिश के चलते उन्हें घेर लिया। पीड़ित के अनुसार दोनों आरोपियों ने पहले जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.