औरंगाबाद, दिसम्बर 23 -- पंचायती राज विभाग के द्वारा औरंगाबाद के जिला पंचायत संसाधन केंद्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कर्मी शामिल रह रहे हैं। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आलोक में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। प्रतिभागी के रूप में प्रखंड कार्यपालक सहायक, पंचायत कार्यपालक सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, पंचायत सचिव और मुखिया शामिल हैं। इन्हें विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 22 दिसंबर को इसकी शुरुआत हुई थी और इसका समापन 23 दिसंबर को होगा। इसमें औरंगाबाद, देव, बारुण, गोह और मदनपुर प्रखंड के प्रतिनिधि तथा कर्मी शामिल होंगे। मंगलवार को देव प्रखंड के मुखिया, पंचायत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.