नोएडा, मार्च 9 -- छह मोबाइल,एक बाइक और हथियार बरामद बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया गयानोएडा, संवाददाता। पुलिस ने बाल अपचारी के साथ मिकलकर राहगीरों से मोबाइल फोन झपटमारी करने वाले शातिर बदमाश को दबोच लिया। उसके छह मोबाइल फोन, एक बाइक और एक अवैध हथियार बरामद हुआ। पुलिस ने बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया है।एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि रविवार शाम थाना क्षेत्र में पुलिस टीम जांच कर रही थी। तभी बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक मिले। उन्हें रोककर बाइक के दस्तावेज मांगे तो वह दिखाने में असमर्थ रहे। पूछताछ करने पर पता चला कि बाइक पर पीछे बैठा युवक नाबालिग है। उसे अभिरक्षा में ले लिया। बाइक चलाने वाले की पहचान जिला हरदोई के कृपालपुर गांव निवासी अरुण के रूप में हुई। दोनों वर्तमान में होशियापुर गांव में किराए पर रहते हैं। इनके पास से छह मोबाइल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.