चक्रधरपुर, मार्च 31 -- गोईलकेरा, संवाददाता। गोईलकेरा प्रखंड के स्कूलों में आरटीई एक्ट 2009 के तहत शिक्षकों की बहाली और विद्यालय में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की मांग को लेकर सोमवार को बाल अधिकार सुरक्षा मंच द्वारा प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। धरना-प्रदर्शन के बाद एक मांग पत्र भी बीडीओ को सौंपा गया। मंच के अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र बोयपाई ने कहा कि प्राथमिक स्तर पर 1 शिक्षक पर तीस बच्चे का अनुपात होना चाहिए, लेकिन प्रखंड के कई स्कूलों में एक शिक्षक पर पचास से भी अधिक बच्चे हैं। वर्तमान में प्रखंड में कुल 126 प्राथमिक विद्यालय हैं, जिसमें 6915 बच्चे नामांकित हैं और इन बच्चों को पढ़ाने के लिए मात्र 161 शिक्षक हैं। इसी प्रकार मध्य विद्यालय में एक शिक्षक पर 35 बच्चे होने चाहिए। कहा कि प्रखंड के कुल 34 मध्य विद्यालयों में 7...