बाल अधिकार सप्ताह में सम्मानित होंगे जिले के तीन बच्चे
बिहारशरीफ, नवम्बर 6 -- बिहारशरीफ। बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग 14 से 20 नवंबर तक बाल अधिकार सप्ताह मनाएगा। आयोग के सचिव ने सभी डीएम से शिक्षा, खेल-कूद, गायन, लेखन और चित्रकला जैसे क्षेत्रों में विशिष्ट काम करने वाले अधिकतम तीन बच्चों के नाम मांगे हैं। चयनित बच्चों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार मिलेगा। नामांकन के साथ काम का संक्षिप्त ब्योरा देना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.