विकासनगर, जून 5 -- उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने एग्नेस कुंजे सोसायटी की ओर से संचालित होप होम सिंहनीवाला का निरीक्षण कर संस्थान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण एक बालिका से संबंधित प्राप्त शिकायत के आधार पर किया गया। प्राप्त शिकायत में उल्लेख किया गया था कि संस्थान में निवासरत एक बालिका, जिसे पूर्व में अपने परिवार से मिलने या घर जाने में कोई आपत्ति नहीं थी, वर्तमान में परिवार के पास जाने से इनकार कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आयोग ने इसका संज्ञान लेते हुए स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ. गीता खन्ना ने संस्थान में रह रही बालिकाओं से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, देखभाल, पारिवारिक संपर्क और अन्य आवश्यक सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उ...