रिषिकेष, फरवरी 7 -- राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली की ओर से शनिवार को ओरोवैली आश्रम रायवाला में मानसिक स्वास्थ और कुशल क्षेम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वक्ताओं ने विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी दी और बाल्यकाल से ही इसे बेहतर बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ एससीईआरटी की निदेशक वंदना गर्ब्याल, एनसीईआरटी के प्रो. विनोद शनवाल तथा स्वामी वहृमदेव ने संयुक्त रूप से किया। मनोदर्पण कार्यक्रम प्रभारी विनोद शनवाल ने कहा कि मनोदर्पण प्रकोष्ठ की स्थापना शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा की गयी, जिसका उदे्श्य शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं परिवार के मानसिक स्वास्थ्य और कुशल क्षेम पर कार्य करना तथा आमजन में मानसिक स्वास्थ की संचेतना विकसित करना है। इसकी आवश्यकता को...