कौशाम्बी, जनवरी 9 -- मंझनपुर, संवाददाता। चरवा के लोही गांव में मामूली बात को लेकर पड़ोसी व उसके परिजनों ने महिला को बेरहमी से पीटा। बाल्टी मारकर उसका सिर फोड़ दिया गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। लोही गांव की रीना पत्नी लालचंद्र ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे वह अपना गेट धूल रही थी। गेट के सामने लगे हैंडपंप पर पड़ोस की सतनी पत्नी हरीलाल बैठी थी। वह उसको गाली-गलौज कर रही थी। जब उसने विरोध किया तो वह आक्रामक हो गई और अपने परिजनों को बुला लिया। सतनी ने अपने पति हरीलाल, बेटी रूपा, सोना, बेटा शीलू के साथ घर में घुसकर मारपीट की। इतना ही नहीं बाल्टी से उसके सिर पर प्रहार किया गया, इससे उसको चोटें आई। शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठा हुए तो किसी तरही मामला शांत हुआ। पुलिस ने पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.