नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- बालों को लंबा-घना और हेल्दी बनाए रखने के लिए कई लोग तेल लगाना पसंद करते हैं। ये इंडियन हेयर केयर रूटीन का हमेशा से बहुत अहम हिस्सा रहा है। एक्सपर्ट्स की मानें तो तेल लगाने से बालों की जड़ों को पोषण मिलता है, जिससे वो शाइनी और हेल्दी नजर आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बालों में तेल लगाने का गलत तरीका फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है? कई बार लोग तेल को गंदे बालों में लगा लेते हैं या जरूरत से ज्यादा लगा रहने देते हैं। इन आदतों से फायदा होने के बजाए स्कैल्प में जलन, खुजली, बाल टूटने और हेयरफॉल की समस्या बढ़ सकती है। कहीं आप तो हेयर ऑयलिंग से जुड़ी ये मिस्टेक्स नहीं दोहरा रहे? आइए जानते हैं-बालों में तेल लगाते हुए ये 5 गलतियां तो नहीं कर रहे?1) गंदे बालों में तेल लगाना अगर स्कैल्प पर पहले से ही गंदगी, पसीना और डेड...