नई दिल्ली, मई 14 -- सफेद बालों को नेचुरल तरीके से कवर करना हो तो बस काला रंग ही याद आता है। और अगर मेहंदी लगा ली तो वो मेहंदी वाला ब्राउन कलर यंग लोगों को पसंद नहीं आता। ऐसे में बालों पर नेचुरली कलर करना हो तो काला कलर करने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं दिखता। लेकिन आप कुछ खास इंग्रीडिएंट्स डालकर नेचुरल ब्राउन शेड का हेयर कलर तैयार कर सकती हैं। जिसे लगाने के बाद आपको किसी भी मार्केट वाले हेयर कलर की जरूरत नहीं होगी। यहीं नहीं जिन लोगों को बालों में कलर करवाने का मन है लेकिन केमिकल से डर लगता है वो इसे लगा लें। इससे बालों का कलर ब्राउन शेज में चेंज होगा और खूबसूरत भी दिखेगा। बस मेहंदी में इन चीजों को मिलाकर बालों पर लगाएं।नेचुरल ब्राउन कलर घर में बनाने के लिए इन सामान की होगी जरूरत एक-डेढ़ कप पानी आठ से दस लौंग एक चम्मच सौंफ एक चौथाई चम्मच हल्दी...