नई दिल्ली, अगस्त 26 -- बालों की अलग-अलग समस्याओं ने लोगों को पूरी तरह से परेशान कर दिया है। कुछ लोग अपने झड़ते बालों से परेशान हैं तो कुछ लोग अपने ऑयली स्कैल्प से। ऐसे में हेयर केयर को सही से फॉलो करना जरूरी है। बालों की केयरिंग में हेयरवॉश एक मुख्य हिस्सा है, जिसे हफ्ते में 3 बार महिलाएं फॉलो करती हैं। लेकिन क्या आप सही तरह से अपने बालों को धो रहे हैं? यहां हम 9 रूल्स बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आपको हेयर वॉश करना चाहिए। ये नियम हेल्दी हेयर पाने में आपकी मदद कर सकते हैं। हेयर वॉश करने के लिए 9 रूल्स 1) पहला रूल जो आपको फॉलो करना है वह यह है कि सिर्फ स्कैल्प पर शैम्पू करें। हेयर वॉश में स्कैल्प को साफ करना बहुत जरूरी है। बालों के सिरे पहले से ही नाज़ुक होते हैं और उन्हें बहुत ज्यादा शैम्पू करने से वह ड्राई हो सकते हैं। यह भी पढ़ें- बालों क...