बागपत, मई 4 -- बागपत। रविवार को बालैनी में संकल्प सिद्धि आभार सभा में केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी पहुंचे। उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दूसरे सिंथेटिक ट्रैक व मिनी स्टेडियम का शिलान्यास किया। उन्होंने खिलाड़ियों से कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। बालैनी के श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज में रविवार को कार्यक्रम हुआ। यह सिंथेटिक ट्रैक 1.32 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा। केंद्रीय राज्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद चौधरी जयंत सिंह की निधि से यह रुपये खर्च होंगे। यहां ट्रैक बनने से आसपास के गांवों के खिलाड़ियों को काफी फायदा होगा। कार्यक्रम में बोलते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि खिलाड़ियों और युवाओं को जितना बढ़ावा मिलेगा वह देश और प्रदेश के लिए बेहतर होगा। जयंत चौधरी ने कहा कि बालैनी में बनने वाला यह स्टेडियम अत्याधुनिक होगा। अब यहां के खिलाड़ियों को ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.