बागपत, मई 4 -- बालैनी। बालैनी के श्री कृष्ण इंटर कॉलेज में एनसीईआरटी की पुस्तकों की जागरूकता हेतु पुस्तक मेला लगाया गया जिसका शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा किया गया। सोमवार को बालैनी के श्री कृष्ण इंटर कॉलेज में एनसीईआरटी की पुस्तकों की जागरूकता हेतु पुस्तक मेला लगाया गया।जिसका शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेंद्र सिंह एवं प्रधानाचार्य सजंय शर्मा द्वारा किया गया।पुस्तक मेले में एनसीईआरटी की पुस्तकों के महत्व और प्राइवेट पब्लिकेशन की पुस्तकों की तुलना में उनके मूल्य को बहुत ही कम बताते हुए एनसीईआरटी की पुस्तकों को खरीदने का आह्वान किया गया।पुस्तक मेले में क्षेत्र के आसपास के कॉलेजों के 857 बच्चों ने पुस्तकों के पूरे कोर्स खरीदे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...