चम्पावत, जनवरी 29 -- चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने बालेश्वर मंदिर में संस्कृति संवर्धन किट भेंट की। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री संस्कृति संवर्धन पहल के तहत संस्कृति संवर्धन किट में पुस्तक और वाद्य यंत्र दिए जा रहे हैं। यहां महंत पवन गिरी, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह, गौरव पांडेय, सुनील गड़कोटी, मयूख चौधरी, संतोष पांडेय, अमित गड़कोटी, लक्ष्मीदत्त सक्टा, नरेंद्र सिंह, पार्थ गड़कोटी आदि मौजूद रहे। इस दौरान डीएम ने बालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...