चम्पावत, अप्रैल 29 -- योगेश जोशी, चम्पावत। बालेश्वर मंदिर समिति ने मंदिर का जीर्णोद्धार करने की मांग की है। इस संबंध में मंदिर समिति पदाधिकारियों ने अधीक्षण पुरातत्वविद को ज्ञापन दिया। मंदिर के महंत पवन गिरी ने बताया कि बीते दिन पुरात्व विभाग के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ.मोहन जोशी ने बालेश्वर मंदिर का भ्रमण किया। इस दौरान मंदिर समिति ने मुख्य मंदिर में छत निर्माण, पश्चिमी शिव मंदिर का निर्माण, चंपा देवी और भैरव मंदिर में छत निर्माण, क्षतिग्रस्त छोटे शिव मंदिरों का जीर्णोद्धार, सीसीटीवी लगाने, पर्यटकों की सुविधा के लिए सीएनबी लगाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में देवीलाल वर्मा, विकास साह, हरीश तड़ागी, अमित गड़कोटी, गौरव पांडेय आदि मौजूद रहे।-- यह भी पढ़ें- 11 धार्मिक स्थलों का होगा विकास, मिला 901 लाख रुपये

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...