बालेश्वर मंदिर की पांच दानपेटियों पर लगा प्रशासन का ताला
बलिया, मई 4 -- बलिया, संवाददाता। बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर की पांच दान पेटियों पर सोमवार को नगर मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा ने प्रशासन का ताला लगवा दिया। इसके साथ ही मंदिर के सभी बैंक खातों और आय संबंधी अभिलेखों को सिटी मजिस्ट्रेट ने कब्जे में लेते हुए आगे से मंदिर में होने वाली सभी आर्थिंक कार्यप्रणाली का जिम्मा अपने हाथों में ले लिया।न्यायालय ने अपने एक आदेश में सिटी मजिस्ट्रेट को बाबा बालेश्वर मंदिर का रिसीवर नियुक्त किया है। आदेश के अनुपालन में सोमवार मंदिर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट ने सभी आर्थिक मामलों की जांच की। इस दौरान मंदिर की पांच दानपेटियों में पहले से लगे ताले को तोड़वाते हुए नगर मजिस्ट्रेट ने नए ताले लगवाए और चाभी अपने कब्जे में ले ली। मंदिर के सभी बैंक खातों को भी अपने कब्जे में लेते हुए प्रबंध कमेटी का अधिकार सिर्फ मंदिर के रखरखाव तक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.