नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- पद संभालने के करीब आठ महीने बाद नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह नई दिल्ली आए हैं। यह किसी देश का उनका पहला द्विपक्षीय राजकीय दौरा है। नेपाल की यह अघोषित कूटनीतिक परंपरा रही है कि वहां के प्रधानमंत्री अपनी आधिकारिक विदेश यात्रा की शुरुआत भारत से करते हैं। बेशक, मार्च 2026 में 'जेन-जी' वोटरों द्वारा 'बालुवाटार' (नेपाल के प्रधानमंत्री का सरकारी आवास) पहुंचाए जाने के बाद बालेन शाह ने नेपाल की कूटनीतिक प्राथमिकताओं में बदलाव के संकेत दिए थे और कई दफे नई दिल्ली के लिए अरुचिकर बयान भी दिए, पर भारत 'पड़ोस प्रथम' नीति से कभी पीछे नहीं हटा। अगस्त की बाढ़ में भी उसने राहत व बचाव-कार्यों में नेपाल की दिल खोलकर मदद की। संभवत: इन्हीं वजहों से बालेन अपने उस फैसले से पीछे हटते दिखे हैं, जिसके बारे में उनकी पार्टी की ओर से बताया गय...