समस्तीपुर, फरवरी 21 -- मोहनपुर, एसं। थाना क्षेत्र के रसलपुर गंगा नदी घाट पर बालू से भरी नाव गंगा नदी में डूब गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार बंडाल निर्माण कार्य को लेकर बोरी में बालू भर कर नाव के माध्यम से लाया गया था। नाव को किनारे में खड़ी कर मजदूर बोरी उतार रहे थे। इस दौरान नाव का एक ओर हल्का हो गया और दूसरी ओर ज्यादा वजन होने के कारण नाव पलटी मार दी। देखते ही देखते नाव गंगा नदी में डूब गयी। और डूब गया। हालांकि इस घटना में सभी मजदूर बाल बाल बच गये नहीं तो एक बड़ी घटना हो सकती थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.