नवादा, मार्च 23 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बालू व पत्थर के अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के आरोप में खनन टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गयी है। खनन विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर पिछले 24 घंटे में बालू व पत्थर लदे सात ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। इनमें से पांच पर बालूम व दो पर पत्थर लदा हुआ पाया गया। ट्रैक्टरों के चालक व अन्य अवैध खननकर्ता मौके से अंधेरे व भौगोलिक बनावट का फायदा उठाकर भाग निकले। मामले में नवादा के खान निरीक्षक संतोष प्रकाश झा द्वारा संबंधित थानों में 14 अवैध खननकर्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। ताजा घटनाक्रम में खनन टीम ने नवादा नगर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। इनमें से एक ट्रैक्टर को इंदि...