रांची, जून 8 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एनएच-39 स्थित शिवमंदिर काठीटांड़ के पास शनिवार सुबह करीब पांच बजे बालू लदे हाईवा और कोयला लदे हाईवा के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कोयला लदे हाईवा का दाहिना हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक स्टेयरिंग में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पीसीआर-29 और रातू पुलिस मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद भी चालक को बाहर नहीं निकाला जा सका, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर और रस्सी की मदद से केबिन को खींचकर चालक को बाहर निकाला। घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद सड़क पर कोयला बिखर गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग से वाहनों का परिचालन कर जाम हटाने का प्रयास किया।स्थानीय लोगों ने चौक पर लगी बैरिकेडिंग और क्षेत्र में चल ...