साहिबगंज, अप्रैल 16 -- तालझारी। बांझी-कैरासोल सड़क के कैरासोल मौजा अंतर्गत गुरुवार की अहले सुबह सोलह चकिया बालू लोड हाइवा अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। राहगीरों के अनुसार हादसे में चालक और खलासी घायल हो गया । प्राथमिक उपचार के लिए ड्राइवर और खलासी टेंपू के सहयोग से बांझी की ओर गया। जानकारी के अनुसार हाइवा संख्या जेएच 16 एफ /2976 बरहेट की तरह से बालू लोड कर बोरियो बांझी होते हुए कैरासोल की ओर आ रहा था कि तेज रफ्तार होने की वजह से मोड घूम नहीं पाया अनियंत्रित हो कर हाइवा खाई में गीर गया। चालक कूद कर अपनी जान बचाया। ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- अनियन्त्रित होकर डिवाइडर तोड़ पलटी बालू लदी डंपर थाना प्रभारी नितेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि हाइवा पलटने की सूचना मिला है छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...