गिरडीह, मई 31 -- सरिया। सरिया अंचल निरीक्षक एवं सरिया पुलिस के प्रयास से शनिवार सुबह 05 बजे के करीब सरिया बगोदर रोड में बालू लदे दो ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। जिसे थाना परिसर में लाया गया। अंचल निरीक्षक सुजीत कुमार साव ने बताया कि अधिकारियों के निर्देशानुसार ही धर पकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद खनन कार्यालय में उचित फाइन काटकर ट्रैक्टर को रिहा किया जाता है। शनिवार की सुबह उक्त ट्रैक्टर को जब्त किया गया। मई माह में कुल 12 ट्रैक्टर जब्त हुए हैं। सरिया के चार प्रमुख घाटों बराकर, विजयपुरा, छोटकी सरिया, केशवारी समेत अन्य घाटों से निकलनेवाले अवैध बालू लदे कुल 12 ट्रैक्टर की इस माह में अबतक धर पकड़ हुई है। यह भी पढ़ें- सूक्की साईफन पर अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त यह भी पढ़ें- सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 13 ट्रैक्टर चिन्हित, खनन विभाग को क...