मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 29 -- मड़वन, एक संवाददाता। रेवा रोड पर रविवार की देर रात बालू लोड कंटेनर कदाने नदी पर बने पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। बताया जाता है कि छपरा की ओर से बालू लेकर कंटेनर मुजफ्फरपुर की ओर जा रहा था। सूचना पर करजा पुलिस मौके पर पहुंची और कंटेनर को जब्त कर लिया। थानेदार रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि घटना की जानकारी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआई) को दे दी गई है। कंटेनर के मालिक की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...