नवादा, मार्च 25 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा में खनन विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध खनन, परिवहन व भंडारण की मिली सूचना पर जिले के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर बालू लदे पांच ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। घटना पिछले 24 घंटे की बतायी जाती है। इस मामले में छह अवैध खननकर्ताओं के विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। जबकि वाहनों पर पांच लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। ताजा घटनाक्रम में पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के ननौरा ग्रामीण सड़क पर छापेमारी कर बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त कर लिया। पुलिस से घिरता देखकर ट्रैक्टर चालक हॉइड्रोलिक से बालू गिराकर भागने लगा। इसी बीच पुलिस ने ट्रैक्टर को घेरकर पकड़ लिया। चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। ट्रैक्टर जब्त कर थाने लाया गया। मामले में खान निरीक्षक संतोष प्रकाश झा द्वारा नगर थान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.