बांका, अप्रैल 21 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। ओढ़नी ओपी क्षेत्र में दरदा-लौंगाय गांव के पास सोमवार देर रात बालू लदे ट्रैक्टर चालकों द्वारा बारात जा रहे बाईक सवार युवकों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जख्मी जमुई जिले के सिमुलतल्ला थाना अंतर्गत बरौंदिया गांव निवासी दिलीप कुमार (21) और राजकुमार यादव (20) बताया गया है। जानकारी के अनुसार बरौंदिया गांव से एक बारात खेसर थाना क्षेत्र के पथलकुड़िया गांव जा रही थी। रात करीब 10 बजे ओढ़नी क्षेत्र में आगे चल रहे बालू लदे ट्रैक्टरों से साइड देने को लेकर बाईक सवार और एक ट्रैक्टर चालक के बीच कहासुनी हो गई। यह भी पढ़ें- बालू लदे ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, पथराव में दो युवक जख्मी इसी दौरान ट्रैक्टर ने बाईक में टक्कर मार दी, जिससे अपाची बाईक क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जाता है कि घटना के बाद ट्रै...