हजारीबाग, मई 4 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया के खैरा-बंडासिंघा मुख्य मार्ग पर अवैध बालू लदे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपत्ति को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में कारीचट्टान निवासी भुवनेश्वर मरांडी और उनकी पत्नी पार्वती मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि भुवनेश्वर का एक पैर और पार्वती के दोनों पैर टूट गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल दंपत्ति को तत्काल हजारीबाग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके के ग्रामीणों का कहना है कि इस सडक मार्ग पर रात भर बालू का अवैध कारोबार बेखौफ चलता है। तेज रफ्तार से दौड़ते ये ट्रैक्टर राहगीरों के लिए काल बन चुके हैं। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी बालू लदे वाहन ने पुलिस बहाली की तैयारी कर रही कई युवतियों को रौंद दिया था। बार-बार हो रहे इन हादसों के बावजूद अवैध बाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.